देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, लूटी गई बाइक सहित तीन मोटरसाइकिलें बरामद
`गुरुग्राम : 13 जनवरी। पुलिस टीम ने बीस हजार रुपए के इनामी बदमाश को सोहना अलवर-रोड, सोहना से काबू किया। पुलिस रिमांड में आरोपी के पास से देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस,लूटी गई बाइक सहित तीन बाइक बरामद की गई हैं।
एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-65 में पिछ्ले साल की 7 दिसंबर को लिखित शिकायत दी कि पिछले माह की 06-07 की रात को नजदीक हयात होटल सेक्टर-58, गुरुग्राम से बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने पिस्तौल दिखाकर उससे बाइक व पर्स लूट लिया । थाना सेक्टर-65में इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश, इंचार्ज अपराध शाखा सोहना पुलिस टीम ने बीस हजार रुपए के इनामी आरोपी युवक को 9 जनवरी को सोहना अलवर-रोड, सोहना से काबू किया। आरोपी की पहचान सरजीत मियां निवासी गांव थालचान जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गुरुग्राम से चोरी करने की दो अन्य वारदातों को भी अंजाम देने का खुलासा किया है। आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी पर डकैती सहित विभिन्न धाराओं के तहत 01 अभियोग राजस्थान में एक अभियोग जिला नूंह व एक अभियोग जिला रेवाड़ी में अंकित है। उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ तथा बरामदगी के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जा से देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, वारदात में लूटी गई बाइक सहित कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।



