विशेष यातायात अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
गुरुग्राम: 13 जनवरी। यातायात पुलिस ने पहली जनवरी से 12 जनवरी तक विशेष यातायात पुलिस अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) वाली चार महिलाओं समेत 636 वाहन चालकों के चालान किए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए यातायात पुलिस उपायुक्त श्री विरेंद्र विज आपीएस द्वारा यातायात पुलिस की विभिन्न पुलिस टीमों का गठन करके उनको चिन्हित स्थानों पर विशेष निर्देश देकर तैनात की गई जिसमें पुलिस टीमों द्वारा नाका लगाकर चेकिंग करते हुए चार महिला वाहन चालक सहित कुल 636 वाहन चालक ड्रिंक एंड ड्राइव करते हुए मिले और उनके चालान किए गए। इस दौरान दो वाहन को इंपाउंड भी किया गया। विशेष यातायात अभियान का उद्देश्य ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसना तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।



