Image source : Social Media
चंडीगढ़: मौसम में लगातार नमी बनी हुई है। जिसके चलते पूरे हरियाणा में धंधु छाई हुई है। मौसम विभाग ने घने कोहरे के साथ ही शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है। इसके चलते लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी तक हरियाणा में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि इसके बाद हरियाणा में बारिश हो सकती है।
लोगों को भले ही कंपकंपी छूट रही हो, लेकिन रिकॉर्ड के अनुसार इस साल पिछले सालों के मुकाबले कम ठंड पड़ी है। बारिश भी सामान्य से कम हुई है। लेकिन, कोहरे के चक्र में बदलाव आया है। इस साल अन्य सालों की अपेक्षा अधिक घना कोहरा लग रहा है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



