
महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया का दौरा
सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड के मीनू में होगा बदलाव
बच्चों को जन्म देने वाली माओं के लिए नुकसानदायक है ब्रेड
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद, 18 जनवरी। सिविल अस्पताल के दौरे पर आई राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया में जच्चा-बच्चा वार्ड में महिलाओं को दी जा रही ब्रेड पर आपत्ति जताई है। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन डाइट मीनू में बदलाव करने की बात कह रहा है।
अस्पताल में दौरे के दौरान रेनू भाटिया में वहां पर मरीजों को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती महिलाओं को ब्रेड दिए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी भी जच्चा को ब्रेड देना नुकसानदायक है।
वहीं, सिविल अस्पताल के पीएमओ विकास गोयल ने भी माना कि जच्चा महिलाओं के लिए ब्रेड नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द एक कमेटी का गठन करके खाने के मीनू में बदलाव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि महिलाओं को आटे की ब्रेड दी जा रही है, लेकिन इसे और बेहतर किया जा सकता है। इसलिए मामले को कमेटी में ले जाकर खाने का मीनू चेंज कराया जाएगा।