राणा व रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए
भारत ने बनाई सीरीज में 3-1 से अजय बढ़त
हैरिस ब्रुक ने 51 रन बनाए, साकिब को तीन विकेट
पुणे, 31 जनवरी। हार्दिक पांड्या (53) और शिवम दुबे (53) की शानदार साझेदारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में 15 रन हरा दिया और टी20 की पांच मैचों की सीरीज में 3-1 जीत कर अजय बढ़त बना ली। जब तक इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरिस ब्रुक (51) क्रीज पर थे तब तक अंग्रेजों को जीत की उम्मीद थी। उनके आउट होते ही इंग्लैंड की विजय धूमिल हो गई। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवर में 166 पर आल आउट हो गई। कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर गेंदबाजी के लिए उतरे हर्षित राणा ने घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड की कमरतोड़ दी। उन्होंने डेब्यू मैच में तीन विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह टीम इंडिया की घर में लगातार 17वीं सीरीज जीत है।
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज खेले खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की शुरुआत खराब रही। ओपनर संजू सैमसन तीन रन पर आउट हो गए। इसके तुरंत बाद तिलक वर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सूर्य यादव भी चार गेंद खेल कर शून्य पर आउट हो गए। तीनों बल्लेबाजों को साकिब महमूद ने आउट किया। भारत की स्थिति यह थी कि दो ओवर 12 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा और रिंकू ने भारत की सुधारी। अभिषेक ने 19 गेंद पर चार चौके और एक छक्के से 29 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 30 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद दुबे और पांड्या ने मोर्चा संभाला। दोनो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पांड्या ने 30 गेंदों पर चार चौके इतने ही छक्कों से 53 रन बनाए। दुबे ने 34 गेंदों पर 53 रन बनाए। भारत ने नौ विकेट पर 181 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने चार ओवर 35 रन देकर तीन विकेट लिए। जेमी ओवरटन ने दो विकेट, आदिल रशीद और ब्रायडन कार्स को एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की। फिल सॉल्ट और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई, जो पिछले 11 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली पचास से ज्यादा ओपनिंग साझेदारी है। इसे रवि बिश्नोई ने पावरप्ले के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर तोड़ा। उन्होंने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में 39 रन बनाकर लौटे जबकि अक्षर पटेल ने फिल सॉल्ट को आउट किया। वह 23 रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हैरी ब्रूक उतरे। उन्होंने 26 गेंदों में 51 रन बनाए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज विकेट पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने दो, लियाम लिविंगस्टोन ने नौ, जैकब बेथेल ने छह, ब्रायडन कार्स ने शून्य, जेमी ओवरटन ने 19, जोफ्रा आर्चर ने शून्य, साकिब महमूद ने एक और आदिल रशीद ने 10 नाबाद रन बनाए। भारत के लिए हर्षित राणा और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिले। वहीं, अर्शदीप सिंह को एक सफलता मिली।




