image file source: social media
बंदराला गांव के बस अड्डे के समीप पास कार नीलगाय के बच्चे से टकराई
हांसी में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे सभी गाड़ी सवार
असंध,15 फरवरी। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक समेत पांच लोग की कार जींद रोड पर नीलगाय के बच्चे टकरा गई। हादसे में सड़क हादसे में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक एवं फॉरेसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय पाल समेत दो की मौत हो गई और अन्य चार घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही नीलगाय बच्चा मर गया।
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक एवं फॉरेसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ विजय पाल और डॉ. मोहित सैनी उनके साथ ही कार में सवार चार अन्य डॉक्टर व चालक हांसी में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। बंदराला गांव के बस अड्डे के समीप उनकी कार के आगे एक नीलगाय का बच्चा आ गया। बच्चा शीशा तोड़ कर गाड़ी में घुस गया। इसमें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय पाल, डॉ. मोहित, डॉ. गौरव, डॉ. अभिषेक डॉ. संदीप, डॉ. मनीष घायल हो गए। चिकित्सा अधीक्षक कार में चालक के साथ वाली सीट पर बैठे हुए थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को असंध के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय पाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर डॉ. मोहित सैनी, डॉ. गौरव और चालक कृष्ण को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गयां। यहां डॉ. मोहित सैनी ने भी दम तोड़ दिया। अन्य सभी का इलाज असंध के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। असंध थाना पुलिस के अनुसार घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉ विजयपाल को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं इलाज के दौरान डॉ. मोहित सैनी ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।




