file photo source: social media
तीन ट्रैक्टर बरामद
गुरुग्राम, 15 फरवरी।अपराध शाखा फरुखनगर पुलिस टीम ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को 13 फरवरी को गुरुग्राम कोर्ट से गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया गया। जिसकी पहचान नखरुद्दीन उर्फ नखरू उर्फ नसरू निवासी गांव भंडारा जिला भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई।
व्यक्ति ने 22 अक्टूबर को थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर में लिखित शिकायत 20-22 अक्टूबर 24 के दौरान नजदीक डीआरआई चौक आईएमटी मानेसर में उसके खेत के पास से ट्रैक्टर व ट्राली चोरी कर लिया गया। प्राप्त शिकायत पर थाना सैक्टर-7 आईएमटी मानेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।पुलिस हिरासत रिमांड में ट्रैक्टर चोरी करने की दो अन्य वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। पुलिस रिकार्ड में ज्ञात हुआ कि आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में चोरी करने के संबंध में 17 अभियोग, जिला फरीदाबाद में दो अभियोग, जिला नूंह में एक अभियोग तथा शस्त्र अधिनियम, चोरी करने, मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास आदि अपराधों के सम्बन्ध में नौ अभियोग,राजस्थान में डकैती करने के सम्बन्ध में एक अभियोग तथा एक अभियोग उत्तर-प्रदेश में अंकित है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जा से चोरी के तीन ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं।




