
पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया
गुरुग्राम, 24 फरवरी। फरूखनगर में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना आज करीब शाम 4 बजे की बताई जा रही है। मौके पर फरुखनगर पुलिस ने कार्रवाई कर रही है। अभी तक हमलावरों की पुष्टि नही हुई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम शवगृह भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं किसी भी तरह के तनाव न बनें, इसके लिए पुलिस की एक गाड़ी लगाई गई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि खेड़ा खुर्रमपुर में करीब 30 साल के रोहित पुत्र वेद प्रकाश की अज्ञात हमलावरों ने वर्ल्ड कॉलेज के पीछे खेतों में गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे एम्बुलेंस की सहायता से उपमंडल नागरिक अस्पताल फरुखनगर ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने युवक को ताबड़तोड़ 6 से 7 गोलियां मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश कर रही है।