चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों—करनाल, यमुनानगर, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
गुरुवार को भी राज्य के 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। बीते 24 घंटों में हरियाणा के अधिकतम तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन किसानों के लिए यह मौसम किसी चिंता से कम नहीं। रबी की फसल कटाई के करीब है, ऐसे में बारिश से फसलों को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं और सरसों की फसल इस समय पानी सहन नहीं कर सकती, जिससे पैदावार प्रभावित हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना बनी रहेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदमउ ठाएं।



