
file photo source: social media
गुरुग्राम: 28 फरवरी। अपराध शाखा सिकंदरपुर की पुलिस टीम ने कल नजदीक बस स्टॉप सेक्टर-12 पॉकेट सी से महिला गिरफ्तार कर गांजा बरामद किया, उसकी पहचान जानकी बिष्ट वासी गांव बिरगुल जिला चंपावत (उत्तराखंड) के रूप में हुई थी।
आरोपी महिला से 290 ग्राम अवैध गांजा व 62 हजार 100 रुपए बरामद किया गया। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम में मामला दर्ज कर लिया है। अपराध शाखा सिकंदरपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आरोपी महिला जानकी बिष्ट को अवैध गांजा उपलब्ध कराने वाली एक और आरोपी महिला कल अशोक विहार गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विमला बिष्ट उर्फ पूजा बिष्ट निवासी गांव गोली जिला चंपावत (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।