
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 11 मार्च। गुरुग्राम पुलिस ने रोहित हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित का दोस्त था और उसने आपसी विवाद के चलते ही रोहित को मौत के घाट उतारा था। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्रूखनगर में 24 फरवरी को शाम करीब 4.15 पर वेद प्रकाश के पुत्र रोहित का खून वर्ल्ड कॉलेज के पीछे खेतों में कर दिया गया था। हमलावरों ने रोहित पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थी। रोहित को छह से सात गोलियां लगी थीं। इस मामले में गिरफ्तार हर्ष मृतक के ही गांव खेड़ा खुर्मपुर का रहने वाला है। रोहित और हर्ष आपस में दोस्त थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश हर्ष ने पाल रखी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।