file photo source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 19 मार्च। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी दिल्ली के मुंडेला का रहने वाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 19 दिसंबर को अपराध शाखा फरुखनगर पुलिस ने फर्रुखनगर में नजदीक महाकाल धर्म कांटा एक कार में सवार 2 व्यक्तियों को अवैध हथियार समेत पकड़ा था। आरोपियों की पहचान पंकज निवासी गांव खेड़ा खुरमपुर और विनय निवासी गांव खंडेवला के रूप में हुई थी।
पुलिस ने दोनों के पास से 1 अवैध पिस्तौल, 2 कारतूस और 1 कार बरामद की थी। पुलिस ने मामला दर्ज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में दोनों आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले दिल्ली निवासी एक आरोपी को कादीपुर से पकड़ा।



