photo source: social media
Bilkul Sateek News
पानीपत, 21 मार्च। पानीपत में कर्ज में डूबे एक व्यवसायी ने फैक्ट्री के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर फैक्ट्री पहुंचे परिजनों ने उसकी लाश को नीचे उतारा और घर ले गए। पुलिस को जब जानकारी हुई तो वे व्यवसायी के घर पहुंची। पुलिस ने वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुखद घटना पानीपत शहर के कच्ची काबड़ी गेट पर हुई। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय फैक्ट्री मालिक शोभित पर कुछ कर्ज था, जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था। शोभित नारायण सिंह पार्क इलाके का रहने वाला था। शोभित की कच्ची काबड़ी गेट पर गुरु कृपा नाम से चादर की फैक्ट्री थी। शोभित ने कल संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शोभित को कई लोगों के पैसे देने थे।



