Image Source : Social Media
चोरी हुई 6 बाइक बरामद
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 21 मार्च। गुरुग्राम पुलिस दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की हुईं 6 बाइक भी बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी के छह मामलों को सुलझा लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को एक व्यक्ति ने थाना शिवाजी नगर थाने में एक लिखित शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि 24 जनवरी गुरुग्राम कोर्ट के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इसके बाद अपराध शाखा सेक्टर-39 पुलिस इस मामले में 2 आरोपियों को 18 मार्च को नूंह पकड़ा। आरोपियों की पहचान आमिर उर्फ तमौरी निवासी उटावड़ जिला पलवल व शौकीन उर्फ रॉबिन निवासी गांव गुर्जर नंगला, जिला नूंह के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम से चोरी करने की 5 अन्य वारदातों को अंजाम देने का भी खुलासा किया। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से पता चला कि आमिर पर चोरी के 2 मामले पलवल में, 2 फरीदाबाद में व 1 मामला गुरुग्राम में और शौकीन पर चोरी का 1 मामला पलवल में व 6 मामले गुरुग्राम में दर्ज हैं।




