Bilkul Sateek News
पानीपत, 22 मार्च। पानीपत में एक भाजपा नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावर भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता और हत्यारा एक ही गांव के रहने वाले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता रविंद्र मिन्ना और उनके साथी पर हमलावर ने गोलियों की बौछार कर दी। जिसमें रविंद्र मिन्ना की मौके पर मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान गांव जागसी के रहने वाले रणबीर के रूप में हुई है।
भाजपा नेता रविंद्र मिन्ना मूल रूप से गांव जागसी का ही रहने वाले था। फिलहाल वह शहर के विकास नगर में रह रहा था। मिन्ना पहले जेजेपी पार्टी में था और विधानसभा चुनाव में पानीपत शहर से पार्टी ने उसे टिकट दिया था। लेकिन टिकट मिलने के कुछ दिन बाद ही रविंद्र मिन्ना जेजेपी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया था। बाद में जेजेपी ने रविंद्र मिन्ना को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।




