Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
साउथ-वेस्ट दिल्ली के किशनगढ़ थाने की पुलिस टीम ने गांजा सप्लाई करने वाले लोगों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान मुनीरका के के कैनाका रोचिल, किशनगढ़ के ओरजित लामा व पुलोटो के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से नागालैंड के डिमापुर के रहने वाले हैं। आरोपी इसे आम सामान की तरह बेच रहे थे। कैनाका रोचिल गांजा सप्लाई करता था और पुलोटो इसका डिस्ट्रीब्यूटर था। वहीं के ओरजित लामा गांजे को छोटे-छोटे पैकेट में डालकर बेचता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशनगढ़ थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि इलाके में गांजा बेचा जा रहा है। पुलिस ने जाल बिछाया और ओरजित लामा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलोटो और फिर के कौनाका रोचिल को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 3.142 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता लगा कि आरोपी के कैनाका रोचिल गांजे की खेप सप्लाई करता था। पुलोटो उसे आगे सप्लाई करता था, जबकि ओरजित लामा 500-500 रुपये के छोटे पैकेट बनाकर स्ट्रीट लेवल पर बेचता था। तीनों आरोपी बेरोजगारी और आसानी से पैसों के लालच में इस धंधे में शामिल हुए थे। आरोपी आपस में एक ही इलाके के होने के कारण मजबूत नेटवर्क बना रखे थे और गुप्त तरीके से पैकिंग कर सप्लाई करते थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।




