Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
डाबरी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार ने ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान झारखंड़ के गोड्डा के राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह राजकुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। जब वह पंखा रोड स्थित डाबरी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज़ इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग भी सकते में आ गए। युवक फ्लाईओवर की ऊंचाई से नीचे गिर गया। फ्लाईओवर से गिरते वक्त वह चीखा भी होगा, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया। गिरने के बाद युवक की हालत इतनी गंभीर थी कि अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और गाड़ी को जब्त किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जनकपुरी थाना पुलिस को जानकारी मिली कि स्कूटी और कार का एक्सीडेंट हो गया है। घायल की हालत नाजुक है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो स्कूटी और कार दोनों दुर्घटनाग्रस्त मिले। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच के दौरान पता लगा कि टक्कर मारने वाली मारुति स्विफ्ट कार डाबरी इलाके के शंकर के नाम पर रजिस्टर्ड है। लेकिन कार चलाने वाला शख्स टक्कर मारते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उस फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।




