Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम में सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप के जरिए बढ़ते अपराधों के बीच एक और मामला सामने आया है। Hinge ऐप के माध्यम से पहचान होने के बाद एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, 26 मई 2026 को सेक्टर-50 थाना पुलिस को एक युवती की शिकायत मिली। शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी पहचान Hinge ऐप के जरिए एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।
शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-50 थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को 26 मई को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से पंचकूला के सेक्टर-9 का रहने वाला है और वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-46 में रह रहा था। आरोपी एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।




