गुरुग्राम में 26 बेसहारा गौवंश पकड़े, गौशालाओं में भेजा
गुरुग्राम, 24 नवंबर। शहर में सड़कों और बाजारों में खुले घूमने वाले पशुओं पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। ‘मिशन सुरक्षित गुरुग्राम’ के तहत मंगलवार को निगम की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए 26 गौवंश को पकड़ा। इसके बाद सभी पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशालाओं और नंदीशालाओं में पहुंचाया गया।

नगर निगम की टीमें लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में निगरानी कर रही हैं। अभियान के जरिए सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आम लोगों को हादसों के खतरे से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पशुपालकों को निगम की चेतावनी
निगमायुक्त डॉ. पंकज ने अधिकारियों को अभियान में नियमित कार्रवाई करने और इसकी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की कि वे अपने पशुओं को सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि खुले में घूमने वाले पशुओं से जहां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी पैदा होती है, वहीं पशुओं की जान भी खतरे में रहती है। निगम की ओर से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula




