Bilkul Sateek News
गुरुग्राम (मोहित कुमार), 11 मई। केंद्रीय श्री सनातन धर्मसभा की आम सभा आज सेक्टर-5 के राम मंदिर में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र खुल्लर ने की।
बैठक की शुरुआत सभा के महासचिव गजेंद्र गौंसाई ने अपने मधुर कंठ से हनुमान चालीसा के गायन से की। इसके बाद राममंदिर के प्रधान कश्मीरी लाल अरोड़ा ने मंदिर कार्यकारिणी और धर्मसभा के प्रधान, महासचिव, कार्यकारिणी सदस्य और अन्य मंदिरों के सदस्यों का पुष्पगुच्छ, हार व सम्मानपट्टिका पहनाकर स्वागत किया।
धर्मसभा के सचिव राम लाल ग्रोवर ने बैठक का संचालन करते हुए मंदिर कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। धर्मसभा के पदाधिकारियों ने मंदिर के सभी पदाधिकारियों का हार व शाल पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। धर्मसभा के सचिव ग्रोवर ने 29 मार्च को हुई बैठक की कार्यवाही अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की।
महासचिव व शिक्षाविद् देवराज आहूजा ने धर्मसभा द्वारा किए जा रहे जनकल्याण कार्यों की जानकारी दी और बैठक पाकिस्तान से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले भारतीय सेना के जवानों को समर्पित की। आहूजा ने बताया कि धर्मसभा का 25 साल पहले गठन हुआ था तथा सुरेंद्र खुल्लर के सभा के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए उनका प्रधान पद पर निर्विरोध चयन किया गया है।
धर्मसभा के प्रधान सुरेंद्र खुल्लर ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को उनकी योग्यता के अनुसार पदभार सौंपे। खुल्लर ने मंदिर पदाधिकारियों और अन्य मंदिरों से आए सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में धर्माचार्य अलका शर्मा, रमेश कालड़ा, अशोक गेरा, वासदेव ग्रोवर, राम लाल ग्रोवर, किशोरी लाल डुडेजा, अशोक नासा, चंद्रभान नागपाल, सतीश वर्मा, सुभाष सरदाना, केसरदास, चुन्नीलाल शर्मा, ओपी बंधु, जयदयाल कुमार, कश्मीरी लाल अरोड़ा, चंद्र तलुजा, संजय लूथरा, ओपी नासा, दिनेश गर्ग, उषा भारद्वाज, रितू चौधरी, रचना सैनी, रूचि अग्रवाल, एसपी बावा, जेडी गुप्ता, चांद आहूता और युधिष्ठर अलमादी भी मौजूद थे।



