Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 7 जून। गुरुग्राम में कोरोना के 10 नए केस सामने आने से स्वस्त विभाग में हड़कंप मच गया है। अब जिले में कुल 36 सक्रिय केस हैं, जबकि 30 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। आज विभाग की तरफ से 315 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए हैं। आज संक्रमित मिले मरीजों में एक 31 वर्षीय व्यक्ति की आसाम से ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई है। वह गुड़गांव के सेक्टर-73 में रहता है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आज आई रिपोर्ट में सेक्टर-48 में रहने वाली 65 वर्षीय महिला, सेक्टर-83 निवासी 33 वर्षीय युवक, सेक्टर-13 निवासी 28 वर्षीय युवक, सेक्टर-50 निवासी 13 वर्षीय मासूम, सेक्टर-28 निवासी 28 वर्षीय युवक, सेक्टर-52 निवासी 25 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवक, सेक्टर-57 निवासी 26 वर्षीय युवक, सेक्टर-37 निवासी 23 वर्षीय युवक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है।



