
file photo source: social media
सिरसा, 12 दिसंबर। हरियाणा के सिरसा में एक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिसकर्मी पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह दो दिन पहले ही ड्यूटी से अपने घर लौटा था। उसकी ड्यूटी मेवात में लगी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसा शहर के सतनाम चैक निवासी होराम का 40 वर्षीय पुत्र मुकेश दो दिन पहले ही ड्यूटी से अपने घर लौटा था। आज सुबह जब परिजन उठे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि मुकेश फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कीर्ति नगर चैकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुकेश के परिजनों के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि मुकेश को शुगर व लीवर की बीमारी थी और वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। मुकेश के दो बच्चे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।