
Bilkul Sateek News
नोएडा (अजय वर्मा), 6 जुलाई। उत्तर प्रदेश के नोएडा में देररात बाइक सवार बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलाई गईं। जिसमें बदमाश घायल हो गया। बदमाश को इलाज के अस्पताल भेज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शिवमोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस 3 पुलिस सेक्टर 61कट के पास बैरियर लगाकर जांच कर रही थी। तभी एक स्प्लेंडर सवार आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश ने रुकने की बजाय बाइक की रफ्तार तेज कर दी। जब पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाश ने अपने-आप को घिरता देख छठ पूजा रोड पर भागने लगा। तभी सामने से पुलिस को आता देख और अपने को घिरा हुआ समझकर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। गोली बदमाश के पैर में लगी। जिसके बाद घायल बदमाश को पकड़ लिया गया। बदमाश की पहचान शिव ऑफ लखविंदर के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और चोरी की स्प्लेंडर भी बरामद हुई है। इस बाइक का इस्तेमाल वह चोरी-चक्कारी की वारदातों में किया करता था। पुलिस बदमाश के अपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्र कर रही है।