Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 9 अगस्त। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हीरा लाल की धर्मपत्नी सुदेश रानी का आज 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गुरुग्राम के सेक्टर 4 निवासी सुदेश रानी वर्तमान में लुधियाना में रह रही थीं। जहां उनका अंतिम संस्कार स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के प्रयास से राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
सुदेश रानी के पति स्वर्गीय हीरा लाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज में शामिल होकर और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। सुदेश रानी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से समिति के सदस्यों कपूर सिंह दलाल, सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान, लेख राज सिंह राघव, समरजीत चौधरी सहित अन्य गणमान्य ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।