Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 11 सितंबर। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद ने पलवल जिले में बिना परमिट के चलने वाली बसों पर जुर्माना लगवाया।
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पलवल से मथुरा आगरा दिल्ली की ओर बिना परमिट के चलने वाली बसों का RTA पलवल की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।
संयुक्त टीम द्वारा बस स्टैंड पलवल के सामने बस संख्या HR73B0707 व बस संख्या HR73 A9281 में ड्राइवर व कंडक्टर सवारी बैठाते हुए मिली। जिनसे वैध स्टेज कैरिज परमिट की मांग की, लेकिन वह कोई परमिट नहीं दिखा सके। जिस संबंध में RTA स्टॉफ पलवल द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दोनों गाड़ियों पर 20-20 हजार कुल 40 हजार का चलान ऑनलाइन किया गया। जिसे बस नंबर HR73B0707 के मालिक द्वारा मौका पर ऑनलाइन भर दिया गया तथा दूसरी गाड़ी को जब्त करके नियमानुसार बस स्टैंड परिसर मे खड़ा किया गया।




