Image Source : Social Media
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 11 सितंबर। फरीदाबाद में पुलिस चौकी IMT ने मारपीट के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो कारतूस और चार बाइक बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 सितंबर को आशीष निवासी गांव मुझेडी ने पुलिस चौकी IMT में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका IMT फरीदाबाद में एक खोखा है जहां पर मोबाइल रिपेयर व मनी ट्रांस्फर का काम किया जाता है। 8 सितंबर सुबह 9 बजे 4 लड़के दो बाइक पर उसके खोखे के सामने स्टंट कर रहे थे। जिनको मना किया, परंतु नहीं माने और बाइक से खोखे में टक्कर मारी और फिर गाली गलौच कर धमकी देकर वहां से चले गए। उसके बाद समय करीब 11:30 बजे 8/10 लड़के हथियार लेकर उसके खोखे पर पहुंचे तथा बंद खोखे को देखकर खोखे पर लाठी डंडे मारे जहां पर भीड़ इक्कठ्ठी हो गई और 4 लड़कों को पकड़ लिया बाकि वहां से भाग गए। एक लड़के के पास अवैध हथियार था। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी IMT की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए रामबीर, यशपाल निवासी गांव छपरौला पलवल, अभिषेक यादव निवासी डबुआ कॉलोनी व अंकित पटेल वासी यादव कॉलोनी, बल्लभगढ को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामबीर से एक देशी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए। मौके से चार बाइक भी बरामद की गई। रामबीर, अभिषेक व अंकित IMT फरीदाबाद की पोलिमेड कम्पनी में काम करते है वहीं यशपाल पढ़ाई कर रहा हैं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 8 सितम्बर को सुबह IMT फरीदाबाद में बाइक पर स्टंट कर रहे थे। जिसको लेकर एक दुकानदार ने उनको मना किया। जिसपर उन्होंने दुकानदार के साथ मारपीट की और वहां से चले गए। फिर वो अपने दोस्तों के साथ दोबारा वहां पर आए, परंतु खोखा बंद था तो उन्होंने उसमें तोडफ़ोड़ की।
आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से अभिषेक, अंकित पटेल व यशपाल को नीमका जेल फरीदाबाद में बंद करने के आदेश प्राप्त हुए है। वहीं रामबीर को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




