Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 11 सितंबर। नोडल अधिकारी आरएस बाठ आज अपनी टीम के साथ सेक्टर 73 स्थित बहरामपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक बिल्डिंग में लगी सील को तोड़ा। बिल्डर ने यहां फर्जी कागजातों के आधार पर सील लगा रखी थी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद बाठ ने इसे तोड़ा। जिसके बाद घर खरीददारों की खुशी देखते ही बनती थी, जिन्होंने लंबे समय बाद अपनी बिल्डिंग में कदम रखा था। घर खरीददारों ने कुछ इस तरह से बिलकुल सटीक न्यूज से अपने भावों की अभिव्यक्ति की।




