Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 15 सितंबर। सदर बाजार की प्लास्टिक वाली गली में कल रात एक तीन मंजिला दुकान में भीषण आग लग गई। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की सीढ़ी नहीं खुलने और पानी की पाइप के फटने होने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। दुकान में लगी आग में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
आग प्लास्टिक वाली गली में सेठ दुर्गा प्रसाद सकसेना प्लेस में ओमप्रकाश एंड संस और विजय एंड संस की तीन मंजिला दुकान की तीसरी मंजिल में कल रात करीब 8.45 बजे आग लगी। दुकान में प्लास्टिक, डिस्पोजल और घरेलू सामान रखा हुआ था। दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही भीमनगर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन जब दो गाड़ियों की सीढ़ी खोलने का प्रयास किया तो वे जाम मिलीं। वहीं, एक गाड़ी की पाइप फटी हुई थी, जिससे 20 से 25 मिनट तक पानी निकला ही नहीं। इस पर लोगों ने दमकल विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सिटी थाने थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी व्यापारियों ने विरोध दर्ज करवाया। जिसके बाद रात 10. 30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। दुकान में आग बुझाने के लिए छह गाड़ियां पहुंची।
दुकान की तीसरी मंजिल पर आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की बात कही जा रही है।




