Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 18 सितंबर। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य गूंगा बहरा बनकर घरों की रैकी करते थे और बाद में मौका देखकर हाथ साफ कर देते थे। दोनों आरोपी आंध्र-प्रदेश के रहने वाले हैं और दिल्ली में किराये पर रहते हैं और चोरी करने के लिए वहां से गुरुग्राम और फरीदाबाद जाते हैं।
आरोपी अपने साथियों के साथ गूंगे और बहरे बनने का ढोंग करते हुए अपने हाथ में डायरी और पर्ची लिए घरों की रैकी करते थे। वे जिस मकान की रैकी करते थे उसको अल सुबह 3 से चार बजे के बीच निशाना बनाते थे। इस दौरान वे साफ-सुथरे कपड़े पहन कर और मुंह पर मास्क लगाकर घर में घुसते और लैपटॉप मोबाइल आदि चुरा लेते। इसके बाद वे चोरी के उस सामान को बेचने के लिए कोरियर से या फिर अपने किसी साथी के माध्यम से चेन्नई भेज देते थे। आरोपी पिछले पांच साल से चोरियां कर रहे हैं और गुरुग्राम जिले में 19 चोरियों की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीएलएफ फेज-3 पुलिस थाने में 9 सितंबर को एक व्यक्ति की शिकायत मिली थी। शिकायत मंे बताया गया था कि डीएलएफ फेज-3 के यू-ब्लॉक स्थित उसके घर से किसी ने 2 लैपटॉप व 1 मोबाईल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अपराध शाखा सेक्टर-43 के प्रभारी नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एएसआई सुंदर लाल, एचसी प्रदीप, सिपाही अजीत, सिपाही प्रियंक, सिपाही रोहित व सिपाही योगेंद्र ने इस मामले में 2 आरोपियों को कल कालका गढ़ी दिल्ली से गिरफ्तार। जिनकी पहचान सी. बाबू और प्रभु दोनों निवासी गांव बोड़ीगुटापल्ले, जिला चितौर (आंध्र-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।




