Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 18 सितंबर। फरीदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 देसी कट्टे, 1 देसी पिस्टल और 1 कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने उज्जवल (23) निवासी गांव फतेहपुर चंदीला फरीदाबाद को पटेल चौक फरीदाबाद के पास से 1 देसी कट्टे समेत व उमेश (21) निवासी गांव फतेहपुर चंदीला फरीदाबाद को उसके गांव से और क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने तूषार (21) निवासी अलवर राजस्थान को सेक्टर 62 के पास से 1 देसी कट्टे समेत व भारत (21) निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद को बल्लभगढ से गिरफ्तार किया है। वहीं, क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने महेश (27) निवासी भूपानी फरीदाबाद को 1 देसी पिस्टल व 1 कारतूस समेत बदरपुर बॉर्डर से, विजयपाल (46) निवासी पल्ला फरीदाबाद को गांव डुंगरपुर से और रामकरण निवासी सेहतपुर पल्ला को पल्ला एरिया से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत् अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। वहीं, रामकरण को अधिक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।




