Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 22 सितंबर। मुख्यमंत्री के आदेश पर 22 सितंबर को हरियाणा में धान की खरीद शुरू होनी है तो वहीं किसान फरीदाबाद की बल्लभगढ़ अनाज मंडी में धान में नमी के कारण फसल लेकर नहीं पहुंचे।
बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सरकार के आदेश पर आज हरियाणा में धान की फसल की सरकारी खरीद होनी है। फरीदाबाद में बरसात होने के कारण से धान की फसल में नमी होने से किसान अपनी धान को मंडी में नहीं लेकर पहुंचे हैं। परमल धान का सरकारी रेट 2389 प्रति क्विंटल रखा हुआ है, वहीं किसानों के लिए मूलभूत सुविधा को लेकर व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। उनके लिए ठंडा पानी, शौचालय, ₹10 में भरपेट खाना, सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधा का ध्यान रखा हुआ है। अभी मंडी में केवल 1509 प्राइवेट धान आया है, जल्द ही किसान अपनी परमल धान की फसल को लेकर मंडी में पहुंचेंगे।




