Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 27 सितंबर। फरीदाबाद के गाजीपुर रोड स्थित बदमाश कमल भड़ाना के निवास पर आज अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग और तोड़फोड़ की। कमल भड़ाना को आज ही फरीदाबाद क्राइम ब्रांच द्वारा मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आज दिन में करीब ढाई बजे के आसपास अज्ञात हमलावर भीड़ के रूप में पहुंचे और उसके घर पर पत्थरबाजी की। उसके बाद बाहर खड़ी एक बाइक को तोड़ डाला।
बताया जा रहा है कमल भड़ाना का कोई पुराना विवाद था जिसके चलते इस हमले को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यहां फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं और किसी पुरानी रंजिश के चलते ही बदमाश कमल भड़ाना के निवास पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। पुलिस का कहना था कि जांच जारी है और जल्दी ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।




