Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 27 सितंबर। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक बिहार निवासी को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 4 पेटी 200 पव्वे देशी शराब और 1 पेटी 48 पव्वे अंग्रेजी शराब समेत कुल 248 पव्वे अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-37 पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान राजेश कुमार निवासी गांव रामपुर कोली थाना भगवानपुर जिला सिवान (बिहार) वर्तमान किराएदार गांव मोहम्मदपुर झाड़सा गुरुग्राम को गाड़ी अर्टिगा समेत पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक ईरटिगा गाड़ी जिसमें रखी 4 पेटी 200 पव्वे देशी शराब और 1 पेटी 48 पव्वे अंग्रेजी शराब समेत कुल 248 पव्वे अवैध शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-37 में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया तथा आरोपी को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।




