Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 2 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सूरजकुंड में आयोजित पांच दिवसीय आत्मनिर्भर स्वदेशी दीपावली मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर और बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा भी मौजूद थे।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा के रूप में लगातार मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सूरजकुंड में आयोजित दीपावली मेले का उद्घाटन किया है। इस मेले का जो थीम है वह आत्मनिर्भर भारत है। प्रधानमंत्री का यह मिशन है की 2047 तक भारत विकसित देश बने। हमारा देश विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में भी खड़ा हो। आज मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की चौथी आर्थिक स्थिति के रूप में खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि इसका रास्ता स्वदेशी और आत्मनिर्भर से होकर जाएगा, तभी हमारा देश विश्व में तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में खड़ा हो पाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अब तक विपक्षी पार्टियां सरकार पर आरोप लगाती थी कि एमएसपी को सरकार खत्म कर रही है, उसे दिशा में सरकार ने आगे कदम बढ़ाते हुए एमएसपी में बढ़ोतरी की है, जिससे प्रदेश के किसानों को काफी फायदा होगा और विपक्ष को इसका करारा जवाब दिया है।



