Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 7 नवंबर। गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज में अवैध रूप से बसी सैकड़ों झुग्गियों पर आज दोपहर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीटीपीई अमित मधोलिया उर्फ टाइगर के नेतृत्व में चली तोड़फोड़ मुहिम में अवैध रूप से कब्जाई गई कई एकड़ सरकारी जमीन को खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन वहां तैनात भारी पुलिस बल ने स्थिति को संभाला और लोगों को वहां से हटाया।
अमित मधोलिया ने बताया कि यहां पर सरकारी जमीन पर पिछले कई साल से अवैध कब्जा हो रखा था। आज टीम ने लगभग 670 झुग्गी-झोपड़ियों, श्रमिक क्वार्टर और चारदीवारी को बुलडोजर से गिरा दिया। इन सबको पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे। टाइगर ने बताया कि यह कार्रवाई गुरुग्राम में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।




