Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 7 नवंबर। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल होने पर आज खांडसा गांव स्थित श्याम पब्लिक स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के सैकड़ों छात्रों ने गीत वंदे मातरम् का गायन किया और देशभक्ति के गीत गाएं। पूरा स्कूल देशभक्ति के गीतों से गूंजता रहा।
इस मौके पर फिल्म एक्टर राज चौहान और डाक्टर राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि देशभर के सभी स्कूलों और यह कार्यक्रम हो रहा है। यह हमारे लिए एक गौरवपूर्ण पल है।
कार्यक्रम में तिरंगा झंडा लिए छात्र, शिक्षक और अभिभावक भी शामिल हुए। शिक्षिका सुनीता गाबा, वीना, संजू, तन्नू, रीता और छात्र अंशू, स्नेहा, रिया, तपस्या, लवली, रश्मि, पूजा, गीता, भव्या, निकिता, दीपांशू, हर्षित, दीनू और मनिक इस अवसर पर मौजूद थे।




