Bilkul Sateek News
गुरुग्राम (योगेश सैनी), 14 नवंबर। गुरुग्राम के सोहना रोड अंडरपास पर शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार लग्जरी कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद अंडरपास में जाम लग गया।
बताया जा रहा है कि कार सोहना से दिल्ली की तरफ जा रही थी। रात साढ़े नौ के बजे करीब किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए कार असंतुलित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को हटवा कर ट्रैफिक को सुचारू किया।




