Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 15 नवंबर। दिल्ली के लालकिले मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके को अंजाम देने वाले आतंकी उमर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उमर 29 अक्टूबर सुबह करीब साढ़े नौ बजे फरीदाबाद के एक मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। फुटेज में उसका चेहरा साफ-साफ नजर आ रहा है। इस दौरान उमर एक बैग के साथ नजर आ रहा है। जिसके अंदर से एक मोबाइल निकाल वह दुकानदार को चार्जिंग के लिए दे रहा है। साथ ही उसके पास एक दूसरा मोबाइल भी नजर आ रहा है। इस दौरान उमर की बॉडी लेंग्वेज बता रही है की वो परेशान है और बहुत घबराया हुआ है। सीसीटीवी फुटेज इस बात की तस्दीक कर रही है उमर के पास दो-दो मोबाइल थे, लेकिन 10 नवंबर को दिल्ली में घुसने के पहले ही उसने इनको शायद ठिकाने लगा दिया था, क्योंकि धमाके के वक्त उमर के पास मोबाइल नहीं था।




