सूत्रों से मिली खबर के अनुसार फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में ईडी की टीम पहुंची हुई है।
सुबह से ही ईडी की कई टीमें अल फलाह यूनिवर्सिटी में वितीय जांच में जुटी हुई हैं।
साथ में क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीम भी मौजूद हैं।
यूनिवर्सिटी के वितीय लेनदेन और फंडिंग की जांच हो रही है।
दिल्ली धमाके के बाद से लगातार अल फलाह यूनिवर्सिटी जांच एजेंसियों के घेरे में घिरती हुई दिखाई दे रही है।
फरीदाबाद से अजय वर्मा की रिपोर्ट



