Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 19 नवंबर। गुरुग्राम पुलिस ऑपरेशन क्रेकडाउन के तहत शातिर अपराधी सुनील उर्फ तोता और उसके साथियों को हथियार उपलब्ध करवाने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-17 पुलिस ने आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर आगामी कार्रवाई करते हुए सुनील उर्फ तोता और उसके साथियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक और आरोपी को कल बसई एनक्लेव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजीत उर्फ जीतू निवासी मारुति कुंज जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि अजीत ने विकास और एक अन्य साथी के साथ मिलकर यह अवैध हथियार मध्यप्रदेश से लाए थे और तोता को दिए थे। अजीत के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि उसपर शस्त्र अधिनियम के तहत 1 मामला गुरुग्राम जिले में पहले से ही दर्ज है।




