महानायक अमिताभ बच्चन ने शिल्पा के पहले गीत ‘तोसे नैना’ की प्रशंसा की
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 22 नवंबर। प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव और सुखविंदर सिंह हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक एपिसोड में दिखाई दिए, जहां शिल्पा ने अपनी लोकप्रिय चार्टबस्टर गीत “चलेया” (जवान फिल्म से) गाते हुए मंच पर प्रवेश किया और माहौल को यादगार बना दिया। इस विशेष एपिसोड में दोनों गायकों ने अपने संगीत सफर, निजी किस्सों और एक बेहद सार्थक भाव को साझा किया। यह कार्यक्रम में भावनात्मक रूप से और भी गहरी तब हो गईं जब शिल्पा के माता-पिता ‘श्रृंगारप्पा वेंकटराव और राजनाला श्यामला’ दर्शकदीर्घा में मौजूद रहे और अपनी बेटी का गौरवपूर्ण क्षण अपनी आंखों के सामने घटित होते देखा।
एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील कदम उठाते हुए शिल्पा राव और सुखविंदर सिंह ने घोषणा की कि शो से मिली उनकी जीत की राशि नेबरहुड वूफ नाम की एक एनजीओ को दान की जाएगी, जो आवारा कुत्तों की सुरक्षा, देखभाल और कल्याण के लिए समर्पित है। इस निर्णय ने समाज को कुछ लौटाने और अपने दिल के करीब मुद्दों का समर्थन करने के उनके संकल्प को उजागर किया।
शो के दौरान शिल्पा ने सुखविंदर सिंह के मार्गदर्शन को विशेष रूप से याद किया और बताया कि मुंबई में करियर की शुरुआत के दौरान उन्होंने उन्हें अमूल्य सहयोग दिया। उन्होंने साझा किया कि सुखविंदर सिंह उन पहले लोगों में से थे जिन्होंने उनकी कला को पहचाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
“उन्होंने हमेशा मुझे प्रेरित किया है और मेरा साथ दिया है,” शिल्पा ने शो में अपनी बातचीत के दौरान कहा।
शिल्पा ने बताया कि उनका संगीत का सफर पांच साल की उम्र में उनके पिता के मार्गदर्शन में शुरू हुआ था। उनके पिता ने भी शिल्पा के बचपन के दशहरा की बेहतरीन प्रदर्शन की एक याद साझा की। शिल्पा के पिता श्रृंगारप्पा वेंकटराव यादें साझा करते हुए कहते हैं, “मैंने शिल्पा से कहा कि जो भी तैयार किया है, वही गाओ। और वह 30 मिनट से भी अधिक समय तक गाती रही। मैं बस खड़ा होकर उसे निहार रहा था। उसी दिन मुझे एहसास हुआ कि संगीत उसके भीतर कितनी सहजता से बसा है।”
शिल्पा ने दर्शकों को यह संदेश भी दिया कि हमेशा ऐसी जिंदगी का पीछा करें जो आपको सम्मान और खुशी दे। उन्होंने कहा “चाहे आप पेशेवर गायक बनें या नहीं, अपनी जिंदगी को सुंदर बनाओ। इससे आपको आत्मसम्मान मिलता है।”
महानायक अमिताभ बच्चन ने शिल्पा के पहले गीत ‘तोसे नैना’ की प्रशंसा की और स्वीकार किया कि कैसे इस गीत ने उनकी आवाज को देश भर के दर्शकों से परिचित कराया। शिल्पा ने यह भी बताया कि उस समय रेडियो ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें अनवर फिल्म के गाने अक्सर सभी स्टेशनों पर प्रसारित होते थे।
लाइव परफॉर्मेंस से लेकर दिल को छू जाने वाली कहानियों और उदारतापूर्ण दान के साथ यह केबीसी एपिसोड संगीत, मार्गदर्शन, परिवार और करुणा का एक उत्सव बन गया – और शिल्पा राव के संगीत सफर में एक और यादगार क्षण को चिह्नित किया।




