A selective focus shot of male hands in handcuffs on a wooden table
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 27 नवंबर। “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के अंतर्गत अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस द्वारा नियमित रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम पुलिस की अलग-अलग अपराध शाखाओं ने 6 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू करके उनके कब्जा से 5 पिस्टल/कट्टे व 1 कारतूस बरामद किया है।
जो इस प्रकार है…
1. आरोपी का नाम: सलीम निवासी ग्राम उडाका, थाना रोजका मेव, जिला नूंह (हरियाणा)।
* गिरफ्तारी की तिथि व स्थान: दिनाँक 26.11.2025 को आईएलडी हाउसिंग सोसायटी रोड, सेक्टर-37D, गुरुग्राम।
* बरामदगी: 1 देसी कट्टा।
* अभियोग में गिरफ्तार: अभियोग संख्या 779 दिनांक 26.11.2025, धारा 25(1-B)(a) शस्त्र अधिनियम, थाना सेक्टर-10 गुरुग्राम।
* गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम: अपराध शाखा सेक्टर-10, गुरुग्राम।
2. आरोपी का नाम: सोनू उर्फ ब्लैंडर उर्फ हनी निवासी जगदम्बा कैम्प, थाना मालवीय नगर, (दिल्ली) वर्तमान निवासी गोगा कॉलोनी, बादशाहपुर, गुरुग्राम।
* गिरफ्तारी की तिथि व स्थान: दिनाँक 26.11.2025 को भैरू मंदिर, सरकारी स्कूल, मोलसरी रोड, नाथूपुर (गुरुग्राम)।
* बरामदगी: 1 पिस्टल।
* अभियोग में गिरफ्तार: अभियोग संख्या 314 दिनांक 26.11.2025, धारा 25(1-B)(a), 29(b) शस्त्र अधिनियम, थाना डीएलएफ फेज-3 गुरुग्राम।
* गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम: अपराध शाखा सिकंदरपुर (ANC), गुरुग्राम।
* आरोपी (सोनू) का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड :
1. अभियोग संख्या 227/2021, धारा 392, 34 आईपीसी, थाना सेक्टर-50 गुरुग्राम।
2. अभियोग संख्या 205/2024, धारा 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता, थाना सेक्टर-14 गुरुग्राम।
3. अभियोग संख्या 215/2024, धारा 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता, थाना उद्यम विहार गुरुग्राम।
2A. आरोपी का नाम: सुजीत निवासी ग्राम मानगंज, थाना जाड़िया, जिला सुपौल (बिहार), वर्तमान निवासी झुग्गी, चक्करपुर, गुरुग्राम।
* गिरफ्तारी की तिथि व स्थान: दिनांक 26.11.2025 को बबलू की झुग्गी, चक्करपुर, गुरुग्राम।
* बरामदगी: उपरोक्त आरोपी सोनू के साथ अवैध हथियार सहित घूम रहा था।
* अभियोग में गिरफ्तार: अभियोग संख्या 314 दिनांक 26.11.2025, धारा 25(1-B)(a), 29(b) शस्त्र अधिनियम, थाना डीएलएफ फेज-3 गुरुग्राम।
* गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम: अपराध शाखा सिकंदरपुर (ANC), गुरुग्राम।
* आरोपी (सोनू) का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड :
1. अभियोग संख्या 389/2024, धारा 305 भारतीय न्याय संहिता, थाना डीएलएफ-29 गुरुग्राम।
2. अभियोग संख्या 390/2024, धारा 305 भारतीय न्याय संहिता, थाना डीएलएफ-29 गुरुग्राम।
3. अभियोग संख्या 38/2025, धारा 309(4), 3(5), 317(2) भारतीय न्याय संहिता, थाना डीएलएफ फेज-2 गुरुग्राम।
3. आरोपी का नाम: राहुल उर्फ अभय जोशी निवासी पीतमपुरा, थाना रानी बाग, नई दिल्ली।
* गिरफ्तारी की तिथि व स्थान: दिनांक 26.11.2025, सेक्टर-10 गुरुग्राम।
* बरामदगी: 1 पिस्टल व 1 कारतूस।
* अभियोग में गिरफ्तार: अभियोग संख्या 778 दिनांक 26.11.2025, धारा 25(1-B)(a) शस्त्र अधिनियम, थाना सेक्टर-10 गुरुग्राम।
* गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम: अपराध शाखा सेक्टर-39, गुरुग्राम।
4. आरोपी का नाम: साहिल निवासी ग्राम भगोला, जिला नूंह, वर्तमान निवासी गली नंबर-6, गांधी नगर, गुरुग्राम।
* गिरफ्तारी की तिथि व स्थान: दिनांक 26.11.2025, द्वारिका एक्सप्रेस-वे सेक्टर-9A, गुरुग्राम।
* बरामदगी: 1 देशी कट्टा।
* अभियोग में गिरफ्तार: अभियोग संख्या 348 दिनांक 26.11.2025, धारा 25(1-B)(a) शस्त्र अधिनियम, थाना सेक्टर-9A गुरुग्राम।
* गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम: अपराध शाखा सेक्टर-10 गुरुग्राम।
* आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड:
1. अभियोग संख्या 323/2022, धारा 379, 411, 34 आईपीसी, थाना सेक्टर-5 गुरुग्राम।
2. अभियोग संख्या 196/2022, धारा 379, 411 आईपीसी, थाना सेक्टर-5 गुरुग्राम।
5. आरोपी का नाम: अहसान राणा निवासी – रंधोली, थाना इंद्री, जिला करनाल, वर्तमान निवासी नांगला रियावली, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)।
* गिरफ्तारी की तिथि व स्थान: दिनांक 26.11.2025, ट्रोला पार्किंग, नाहरपुर रूपा (गुरुग्राम)।
* बरामदगी: 1 पिस्टल।
* अभियोग में गिरफ्तार: अभियोग संख्या 802 दिनांक 26.11.2025, धारा 25(1-B)(a) शस्त्र अधिनियम, धारा 111(b), 13 भारतीय न्याय संहिता, थाना सदर गुरुग्राम।
* गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम: अपराध शाखा सेक्टर-39, गुरुग्राम।
* आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड:
1. अभियोग संख्या 254/2022, धारा 307, 34 आईपीसी व 25, 27 शस्त्र अधिनियम, थाना बदशाहपुर।
2. अभियोग 100/2015 – धारा 148, 149, 323, 324, 302, 120-B आईपीसी।
3. अभियोग 212/2016 – धारा 307,394,379-B आईपीसी व 25 शस्त्र अधिनियम।
4. अभियोग 164/2016 – धारा 394,395 आईपीसी।
5. अभियोग 52/2017 – धारा 379 आईपीसी, थाना सेक्टर 17/18 गुरुग्राम।
6. अभियोग 140/2017 – धारा 379 आईपीसी, थाना सेक्टर 40 गुरुग्राम।
7. अभियोग 441/2017 – धारा 379 आईपीसी, थाना सिविल लाईन्स गुरुग्राम।
8. अभियोग 227/2017 – धारा 379 आईपीसी, थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम।
9. अभियोग 317/2017 – धारा 379 आईपीसी, थाना पुराना गुरुग्राम।
10. अभियोग 40/2017 – धारा 379 आईपीसी, थाना सेक्टर-40 गुरुग्राम।
11. अभियोग 274/2017 – धारा 379 आईपीसी, थाना सेक्टर-5 गुरुग्राम।
12. अभियोग 163/2017 – धारा 379-A, 201 आईपीसी, थाना सेक्टर 17/18, गुरुग्राम।
▪️गुरुग्राम पुलिस की उपरोक्त पुलिस टीमों द्वारा “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के तहत कार्यवाही में अवैध हथियारों सहित काबू किए गए आरोपियों को सम्बन्धित अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार/शामिल अनुसंधान किया गया तथा पुलिस टीमों द्वारा अभियोगों में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।




