Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 2 दिसंबर। गुरुग्राम में एक बैंक के बाहर रखे जनरेटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगों ने रेत और पानी से भरी बाल्टियां डाल कर आग काबू पाया।
आग लगने की घटना मंगलवार को सेक्टर-10A में हुई। यहां स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा के बाहर रखे डीजल जनरेटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं, लेकिन स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तुरंत पानी व रेत से भरी बाल्टियां डालकर आग पर काबू पा लिया।
घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन जनरेटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह करीब 10 बजे बैंक खुलने से पहले यह हादसा हुआ। बैंक के बाहर सड़क किनारे रखा 25 KVA का जनरेटर अचानक धधक उठा। आसपास की दुकानों में काम कर रहे लोग और राहगीर तुरंत आग को बुझाने लगे। कोई पानी की बाल्टी लाया तो कोई पास की निर्माण साइट से रेत भरी बाल्टियां। दस-पंद्रह मिनट की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड आती तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। जानकारी मिलने पर बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे।




