Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 16 दिसंबर। फरीदाबाद के दो नंबर स्थित मंदिर से चोरों ने दान पात्र को चुरा लिा। पिपलेश्वर शनि धाम मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह वारदात कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि चोरी कल देर रात को हुई। दानपात्र में करीब 15 से 20 हजार रुपये थे। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर एक चोर दान पात्र को लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। चोरी की वारदात में कुल तीन चोर शामिल थे जो मंदिर में घुसे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान कर रही है।



