Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 25 दिसंबर। गुरुग्राम में देररात एक युवक ने क्लब में काम करने वाली अपनी शादीशुदा मित्र को गोली मार दी। महिला मित्र ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। पुलिस ने इस मामले में महिला के मित्र समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवती दिल्ली की रहने वाली और यहां एक क्लब में काम करती है। 19 दिसंबर की देररात करीब 1 बजे जब वह क्लब में काम रही थी। तभी उसकी जान-पहचान वाला युवक अपने मित्र के साथ वहां पर आया और उसको शादी का प्रस्ताव दिया। युवती ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। जिसके बाद गुस्साए युवक ने उसको गोली मार दी। घायल युवती को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस चौकी एमजी रोड थाना डीएलएफ सेक्टर 29 अस्पताल पहुंची। परंतु वहां पर वह युवती का बयान नहीं पाई। जिसके बाद युवती के पति ने एक लिखित शिकायत पुलिस को दी।
जिसमें उसने बताया कि उसकी कल्पना निवासी नजफगढ़ दिल्ली गुरुग्राम के एक क्लब में नौकरी करती है। 19.12.2025 को भी वह क्लब में नौकरी करने गई थी। उस रात करीब 1 बजे कल्पना का कॉल आया कि उसे तुषार निवासी संगम विहार दिल्ली ने गोली मार दी है और उसे इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। करीब 1 महीने पहले भी तुषार हमारे घर आया था और झगड़ा करके गया था। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने उसकी पत्नी के पेट में गोली मारकर जानलेवा हमला किया है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना डीएलएफ सेक्टर 29 में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को आज बड़ौत उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान तुषार उर्फ जोंटी (उम्र-25 वर्ष) और शुभम उर्फ जॉनी (उम्र-24 वर्ष) निवासी संगम विहार दिल्ली के रूप में हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि तुषार दिल्ली में किसी निजी कंपनी में कार्य करता है और तुषार की कल्पना से लगभग 6 महीने पहले दोस्ती हुई थी और वह कल्पना से शादी करना चाहता था और कल्पना बार-बार शादी करने से मना कर रही थी, जिसके चलते तुषार ने पहले भी कल्पना के घर पर गोली चलाने की वारदात की थी। उस रात को वह अपने साथी शुभम के साथ आया और क्लब में बैठी कल्पना से शादी करने के लिए पूछा। कल्पना के मना करने पर उसने जान लेने को नीयत से उसपर पिस्टल से गोली चला दी। इसके बाद वे बागपत उत्तर प्रदेश भाग गए थे।



