Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 31 दिसंबर। बी.डी. ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल सेक्टर-10 में कल 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रशस्ति समारोह और भावपूर्ण विदाई समारोह ‘आगाज‘ का आयोजन अविस्मरणीय रहा। चटख नीले रंग के वस्त्र तथा टोपी को धारण किए हुए विशेष उत्साह के साथ ज्ञान व विज्ञान को धारण किए हुए विद्यार्थियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्रों के लिए अपनी क्षमताओं को विशेष आकार देने के लिए विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए निकलने का समय है।
बी.डी. ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल अपने विद्यार्थियों को खेल, आई.टी., शारीरिक शिक्षा, गणित-विज्ञान, साहित्य-संगीत, वाणिज्य-व्यवसाय की शिक्षा के साथ नेतृत्व व प्रबंधन की अभिक्षमता को निखारने के लिए छात्रों को विशेष वातावरण मुहैया करता है। यह अवसर कक्षा 12वीं के प्रत्येक छात्र को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, नेतृत्व कौशल और विभिन्न स्कूल गतिविधियों में योगदान के लिए उनके उत्कृष्ट व्यक्तित्व का सैद्धांतिक मूल्यांकन था।

आज स्नेही माता-पिता की तालियों की गड़गड़ाहट और शिक्षक-शिक्षिकाओं के आशीर्वाद के बीच विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों की मान्यता में एक व्यक्तिगत प्रशस्ति पत्र प्रस्तुत किया गया। यह प्रशस्ति पत्र उन्हें दुनिया का मुकाबला करने के लिए तैयार होने के लिए एक सुदृढ़ प्रोत्साहन होगा।
इस समारोह में ब्लू बैल्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स की सम्मानित निदेशिका डॉ. सरोज सुमन गुलाटी ने विज्ञार्थियों को आशीर्वाद देते हुए विद्यार्थियों को अपने अरमानों को पंख देकर पूर्ण संकल्पित होने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि बच्चों के कार्यों से माता-पिता स्वयं को गौरवान्वित महसूस करें।
विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या रूपाली कुदेसिया ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए एक प्रेरणादायक भाषण दिया। जिसमें उन्होंने छात्रों की लगन और दृढ़ता की प्रशंसा की तथा देश के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु अभिप्रेरित किया। इस भावपूर्ण विदाई समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं की आंखें सजल हो गईं।




