Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 31 दिसंबर। हरियाणा सरकार ने आईपीएस अजय सिंघल को प्रदेश का नया डीजीपी बनाया है। अजय सिंघल कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह की जगह लेंगे। ओपी सिंह आज ही रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में अजय सिंघल को अब ये जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि अजय सिंघल 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अभी विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा में डीजीपी हैं।




