Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 2 जनवरी। रेहड़ियों के खिलाफ एमसीजी सीएमओ का अभियान नववर्ष पर भी जारी है। एमसीजी की टीम शुक्रवार सुबह चिंतपूर्णी मंदिर के सामने वाले रोड पर पहुंची और वहां लगी तमाम फलों की रेहड़ी लगाने लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनकी रेहड़ियों को जब्त कर लिया गया।
इस एक्शन से एक चीज तो साफ हो गई है कि इस साल भी पिछले साल की तरह ही अवैध कब्जों अवैध निर्माणों और अवैध जगहों पर रेहड़ी पटरी लगाने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी।




