Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा) 16 जनवरी। फरवरी में हरियाणा सरकार का बजट पेश होना है। जहां एक तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री प्री बजट को लेकर के तमाम वर्गों के लोगों के साथ मंथन करते हुए नजर आ रहे हैं, तो आम जनता भी बजट से बहुत कुछ उम्मीद रखती है। इसी को लेकर शहर की महिला और लोगों ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
लोगों का कहना है कि बजट में शिक्षा को लेकर सबसे ज्यादा सरकार को ध्यान देना चाहिए, क्योंकि शिक्षा का बोझ आज आम आदमी उठाने में असमर्थ है। ऐसे में शिक्षा की ओर सरकार को ध्यान देते हुए सभी सरकारी स्कूलों को अपग्रेड और सभी सुविधाओं से लैस करना चाहिए, ताकि गरीब लोग अपने बच्चों को सही शिक्षा देने में सफल हो सके। तो वहीं महिलाओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रसोई के बजट को सुधारने की सरकार से मांग की महिलाओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई के चलते रसोई का बजट बिगड़ रहा है। दाल, चावल, सब्जी, सिलेंडर सभी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इन बढ़ती हुई चीजों के दाम पर अंकुश लगाएं, ताकि रसोई का बजट न बिगड़े। अगर रसोई का बजट बिगड़ा है तो पूरे घर का बजट बिगड़ जाता है। ऐसे में अगर रसोई का बजट सुधरेगा तो पूरे घर के हालात सुधर जाएंगे।



