Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 18 जनवरी। खजाना कार्यालय गुरुग्राम में क्लर्क के पद पर कार्यरत धीरज जांगड़ा ने हरियाणा राज्य में अनुभाग अधिकारी के पद पर चयनित होकर विभाग और शहर का नाम रोशन किया है। कड़ी मेहनत, निरंतर अध्ययन और अधिकारियों व सहकर्मियों के मार्गदर्शन से उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिससे खजाना कार्यालय के कर्मचारियों में भी हर्ष का माहौल है।
धीरज जांगड़ा मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के गांव कनीना के निवासी हैं और वे सुभाष चंद्र के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजन योगेश जांगड़ा (लेखा अधिकारी), अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और अपने परिजनों को दिया। उन्होंने बताया कि अनुभाग अधिकारी बनना उनका शुरू से ही लक्ष्य था और गुरुग्राम खजाना कार्यालय में सेवा के दौरान भी उन्होंने निरंतर मेहनत जारी रखी, जिसका आज सकारात्मक परिणाम सामने आया।



